ऊँची उड़ान || UNCHI UDAN || MISSION MOON POEM

                  *ऊँची उड़ान*





ऊँची भरी उड़ान देश मे, ऐसा परचम लहराया
पहुँच चाँद पर विक्रम ने, हम सब का मान बढ़ाया ।

उम्मीद बहुत उस रोवर से, वह अपना सीना तान रहा 
आयाम नए गढ़ते चलो, यह जग भी लोहा मान रहा ।

अथक परिश्रम इसरो का, अब अपनी जुबानी बोल रहा
ठहरे ना कदम अब तक जिसके, नित नूतन द्वार खोल रहा ।

राखी के अवसर पर जिसने, भारत माँ का सम्मान रखा
बढ़ा कलाई अपनी आगे, रक्षा सूत्र का मान रखा ।

सीखा बहुत कुछ हमने अब तक, बाधाओ को पार किया
थमे ना कदम अब तक अपने, सुख-चैन को भी निसार दिया ।

बढ़ते चलो कर मार्ग प्रशस्त, लपटों  से लिपटना शेष रहा
रुकना ना कभी झुकना ना कभी, आदित्य राह अब देख रहा ।।

मेरी मौलिक रचना
कमल सिंह
अलवर, राजस्थान
9667616433

Post a Comment

0 Comments